वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

नगर पंचायत कार्यालय में घुसकर उप अभियंता से मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

राजनांदगांव, 27 मई 2026

राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव नगर पंचायत कार्यालय में शासकीय कार्य के दौरान उप अभियंता के साथ मारपीट और अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना के बाद नगर पंचायत कर्मचारियों में आक्रोश का माहौल रहा।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत डोंगरगांव में पदस्थ उप अभियंता कृपाराम बर्मन अपने कार्यालय कक्ष में बैठकर नियमित शासकीय कार्य कर रहे थे। इसी दौरान वार्ड क्रमांक 13 मटिया निवासी हरिशंकर साहू कार्यालय पहुंचा और बिल भुगतान को लेकर विवाद करने लगा। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपी ने कार्यालय के भीतर ही उप अभियंता के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट कर दी। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना में उप अभियंता को चोटें आई हैं।

 

घटना के बाद उप अभियंता की लिखित शिकायत पर डोंगरगांव थाना में मामला दर्ज किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी एवं प्रशिक्षु आईपीएस आदित्य कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हरिशंकर साहू को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना को स्वीकार कर लिया।

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 188/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 115(2), 351(2) एवं 121(1) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Bebak Khabar 24
Author: Bebak Khabar 24

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें