रायपुर के VIP रोड क्लब में आधी रात बवाल: ‘हाय’ से शुरू हुआ विवाद, पुलिस के सामने भिड़े युवक-युवती, VIDEO वायरल

छोटी सी बात पर बढ़ा विवाद, पार्किंग तक पहुंची हाथापाई; क्लबों में लगातार नियमों की अनदेखी पर उठे सवाल

रायपुर, 09 अप्रैल 2026 ।

राजधानी के VIP रोड स्थित चर्चित हाइपर क्लब में बुधवार देर रात हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। मामूली बातचीत से शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में इतना बढ़ गया कि मामला झूमाझटकी और हाथापाई तक पहुंच गया। पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि क्लब में पार्टी के दौरान एक युवक ने वहां मौजूद एक युवती को ‘हाय’ कहा। इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के कुछ युवकों ने आपत्ति जताई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई।

पुलिस के सामने ही हुआ हंगामा

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक मामला और बिगड़ चुका था। दोनों पक्ष क्लब से बाहर निकलकर पार्किंग एरिया में आ गए और पुलिस की मौजूदगी में ही एक-दूसरे को गालियां देते हुए धक्का-मुक्की करने लगे। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक-युवतियां पुलिस के सामने ही आपस में भिड़ रहे हैं।

लगातार हो रहे विवाद, नियमों पर उठे सवाल

राजधानी में क्लब संचालन को लेकर पुलिस और आबकारी विभाग ने स्पष्ट गाइडलाइन तय की हुई हैं। इसके बावजूद लेट नाइट पार्टियों और अव्यवस्थाओं के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।


हाल ही में VIP रोड स्थित एक कैफे में देर रात पार्टी को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की थी। वहीं, सेरीखेडी के एक क्लब में भी शराब से जुड़ा विवाद वायरल हुआ था, जिसके बाद प्रशासन ने सख्ती की बात कही थी।

पहले भी हो चुकी हैं गंभीर घटनाएं

हाइपर क्लब में विवाद का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी यहां मारपीट और गोली चलने जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हर बार कार्रवाई और सख्ती के दावे किए जाते हैं, लेकिन हालात में खास सुधार नजर नहीं आ रहा।

Bebak Khabar 24
Author: Bebak Khabar 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai