कुसमुंडा खदान में बड़ा हादसा टला: डंपर स्लाइड होकर खाई में गिरे, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

नीलकंठ साकार जीवी कंपनी के दो डंपर नीचे गिरे, दोनों चालक सुरक्षित; बार-बार हो रहे हादसों से बढ़ी चिंता

कोरबा | SECL की कुसमुंडा खदान में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब नीलकंठ साकार जीवी कंपनी के दो डंपर वाहन अचानक स्लाइड होकर नीचे जा गिरे। घटना के वक्त खदान में काम कर रहे कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


जानकारी के अनुसार, घाटी क्षेत्र में काम के दौरान अचानक जमीन खिसकने से दोनों डंपर संतुलन खो बैठे और खाई की ओर लुढ़क गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि दोनों वाहनों के चालक इस हादसे में बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई।


घटना के तुरंत बाद खदान में मौजूद कर्मचारियों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।


इस हादसे के बाद एक बार फिर खदान की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, कुसमुंडा खदान में इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा मानकों को लेकर लापरवाही जारी है।


फिलहाल मामले की जांच की जा रही है, लेकिन लगातार हो रही घटनाओं ने खदान प्रबंधन की कार्यप्रणाली और सेफ्टी सिस्टम पर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।

Bebak Khabar 24
Author: Bebak Khabar 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai